बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
सनौली। सनौली थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सनौली थाना पुलिस जलालपुर मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकवाया और बाइक के कागजात मांगे। बाइक सवार आनाकानी करने लगा। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने खुलासा किया कि उसने दो बाइक करीब 15 दिन पहले गन्नौर, सोनीपत से चोरी की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव बिहौली निवासी रोहित के रूप में दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों बाइक बरामद करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना सनौली प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि बाइक के चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।