फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियो को किया है काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर और मोबाइल स्नेचर गिरोह के सदस्य दबोचे
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-वन ने बाइक चोर और मोबाइल स्नेचर गिरोह के सदस्योें को पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग समेत तीन आरोपी हैं। पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइनल कोर्ट से बाल सुधारगृह अंबाला और बाकी दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया की मंगलवार देर शाम उनकी टीम थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत गश्त कर रही थी। पुलिस को इस दौरान सूचना मिली की यमुना एनक्लेव के पास दो संदिग्ध युवक पल्सर बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर सीआईए वन की टीम ने घेराबंदी कर पल्सर बाइक पर सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान तीन बाइक चोरी और एक मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को कबूल लिया। एक की पहचान गढ़सरनाई निवासी राहुल के रूप मे हुई। उन्होंने बताया कि उनके साथ गांव का ही एक नाबालिग भी साथ रहता है। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि गत दो जनवरी को उन दोनों ने इसी बाइक से अंसल के पास एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस ने आरोपियों के घर से चोरी की तीन बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें