युवक संदिग्ध हालात में लापता
पानीपत। थाना किला पुलिस ने राजेश निवासी वधावाराम कालोनी के लापता होने का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस को दी शिकायत में राजेश की पत्नी सोनिया ने बताया कि राजेश दो फरवरी को घर से निकला था इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं परिजनों ने राजेश की हर संभावित स्थल पर तलाश की लेकिन राजेश का पता नहीं चला। सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई कि अज्ञात लोगों ने उनके पति राजेश को बंधक बना रखा है। इधर, पुलिस ने बताया कि राजेश की तलाश की जा रही है।