जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों चली लाठियां,एक महिला समेत 5 घायल
पिता को बहका फूसला कर भाईयों के हिस्से की जमीन अपने नाम करवाने पर छिड़ा विवाद
अमर उजाला ब्यूरो,
मतलौडा। खनरा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खेत में लाठिया चली। जिसमें एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक एक पक्ष के लोग जा चुके थे।
खंडरा गांव निवासी पीड़ित तासीराम ने बताया कि वह चार भाई है। उनकी 10 एकड़ जमीन है। उसके बड़े भाई महासिंह ने उसके पिता सुनहरा को बहका फूसला कर अपने तीन भाईयों का जमीन का हिस्सा 5 साल पहले अपने नाम करवा लिया था। जब उन्होने इसका पता चला तो कोर्ट में केस दायर किया गया और 4 साल सुनवाई के बाद कोर्ट ने पिता की जमीन सभी भाई बहनों को बराबर बराबर जमीन का हिस्सा देने के आदेश दिए थे। इसके बाद जगदीश ,तासीराम व महेन्द्र ने अपने अपने हिस्से की जमीन पर बिजाई कर ली थी। लेकिन अपने भाई महासिंह के हिस्से की जमीन को खाली छोड़कर उस पर कोर्ट से स्टे आर्डर ले लिय था। तासीराम ने बताया कि उसका भाई महासिंह अपने बच्चों और अपने पिता सुनहरा के साथ पिछले कई साल से गांव छोड़कर अपनी ससुराल में बसा हुआ है। अब सोमवार को महाबीर अपने बेटो व चार अन्य युवकों के साथ हथियारों से लैस होकर टेक्टर से जुताई करने आया था। इस दौरान पता लगने पर तासीराम अपनी भाईयों के साथ मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों में लाठिया चली। जिसमें एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। तासीराम ने बताया कि महासिंह द्वारा बाहर से लाए गए युवक हाथो में नाजायज पिस्तौल व गंडासिया लिए हुए थे और पुलिस के पहुंचने से पहले ही हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।