राहगीर से मारपीट कर लुटे रूपए और मोबाइल, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, मतलौडा।
सड़क हादसे में पलटी कार के चालक से चार बदमाशों ने उससे 1700 रुपए लूट लिए। बदमाश दो बाइक पर थे।
जानकारी के अनुसार बालजाटान वासी मन्नु अपनी कार से कारद गांव में अपनी रिस्तेदारी से लौट रहा था। रास्ते में नैन गांव की गोशाला के पास अचानक सड़क पर आए एम व्यक्ति को बचाने के चक्कर में मन्नु़ की कार पलट गई। किसी तरह मन्नु कार से बाहर निकला तो सामने गोशला से निकले चार युवकों ने डंडों से उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से 1700 रूपए नकद और मोबाईल छीन लिया। पुलिस ने बिंद्र ,जग्गु,बलिया व विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।