ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
पानीपत। घरोंडा व कोहंड के बीच रेलवे लाइन पार करते वक्त एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 72 वर्षीय कीमती लाल पुत्र फकीरचंद निवासी घरोंडा के रूप में हुई है। वह ट्रैक पार कर सैर करने जा रहा था। ट्रेन आते उसे दिखाई नहीं दी जिससे वह इसकी चपेट में आ गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को सिविल अस्पताल भिजवाया और परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया है।