किशोरी का अपहरण
पानीपत। गंगाराम कालोनी से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मनोहर वर्मा निवासी गंगाराम कालोनी ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी लड़की पूजा का कालोनी से ही किसी व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। उन्होंने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।