सड़क हादसे में मजदूर की मौत
मतलौडा । सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिहार से मजदूरी करने आए 28 वर्षीय राकेश की रात को सड़क पार करते दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। राकेश चार दिन से पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन था। जिसने मंगलवार की रात को दम तौड़ दिया। जांच अधिकारी एचसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार से आए मजदूर तूड़ी का काम करते थे। मतलौडा शिव गोशाला के पास रात को खाना खाने के बाद मृतक राकेश अपने साथी के साथ खेत में बने कमरे पर सोने जा रहे थे। लेकिन सड़क पार करते दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना 20 अप्रैल की थी। गंभीर हालत में घायल राकेश को रोहतक पीजीआई भर्ति करवाया गया था। जिसने उपचार के दौरान मंगलवार को दम तौड़ दिया।