फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंध नाके से महज 500 मीटर की दूरी पर चाकू दिखाकर फोन व 12 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू दिखाकर फोन व 12 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

थर्मल। असंध नाके से महज 500 मीटर की दूरी पर देर रात करीब 10 बजे गांव शोदापुर निवासी संदीप पुत्र प्रेम सिंह से लूटेरों ने एक फोन व 12 हजार रुपये लूट लिए। मामले की शिकायत असंध नाका पुलिस को दी गई है। संदीप ने बताया कि वह देर रात अपनी एक माह की सैलरी लेकर अपने गांव आ रहा था। जब वह असंध नाके से निकलकर थोड़ी दूर आया तो तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और चाकू की नोक पर मारपीट कर उससे एक फोन व 12 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि मामले की जानकारी अपने चचेरे भाई सोनू को दी। उसके बाद ही मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई फिर भी पुलिस मामले की छानबीन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें