बेल जंपर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के आदेशानुसार पीओए बेल जंपर, पैरोल जंपर, उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान थाना मडलौडा पुलिस ने पैरोल जंपर व मॉडल टाउन पुलिस ने बेल जंपर पीओ अपराधी को गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा गया। थाना मडलौडा पुलिस टीम ने हथियार का भय दिखा जान से मारने कि धमकी देने के केस में पैरोल जंपर अपराधी उदय सिंह निवासी गांव भालसी को मंगलवार सांय मडलौडा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिये भागने की फि राक में था। आरोपी उदय सिंह के खिलाफ थाना मडलौडा में वर्ष 2005 में भादस की धारा 387,506,120बी व 25.54.59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा में न्यायालय से सजा होने के उपरांत आरोपी जेल से पैरोल पर बाहर आया था और पैरोल अवधि पूरी होने पर वापिस जेल नहीं पहुंचा। वहीं थाना माडल टाउन पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में बेल जम्पर अपराधी रणदीप पुत्र जगत सिंह निवासी गांव बला जिला करनाल को पानीपत कोर्ट गेट के पास से गिरफ्तार करनें में सफ लता हासिल की। आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में वर्ष 2014 में 25.54.59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी इस मुकदमा में वर्ष 2016 से पीओ घोषित था। आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेजा गया।