चोरों ने दिन दहाड़े मकान में की चोरी
पानीपत। चोरों ने उग्राखेड़ी गांव में दिन दहाड़े एक मकान में चोरी कर ली। चोर मकान की अलमारी से सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। चांदनी बाग थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। राजबीर पुत्र रूपराम मूल निवासी गांव मेयाऊ, जिला बदायूं, यूपी ने बताया कि वह कई साल से उग्राखेड़ी गांव में किराये के मकान में रहता है। वह मंगलवार को काला आंब के पास फैक्टरी में काम पर गया था। उसकी पत्नी भी मजदूरी पर चली गई। पीछे से चोरो नें मकान में घुसकर अलमारी से एक सोने की चैन, पाजेब व 15 हजार रुपए चोरी कर लिए। इसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दी गई।