फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-रिमांड के दौरान बॉबी उर्फ कछुआ ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोज के सिर पर कस्सी की मूंज मारकर की थी हत्या
विज्ञापन

-हत्याकांड में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव सिवाह मेें डीजे संचालक के हत्यारोपी ने उसकी सिर में कस्सी की मूंज मारकर हत्या की थी और इसके बाद उसको कमरे में ही छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी ने दो दिन के पुलिस रिमांड में आरोपों को कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में रविवार देर सायं अनाजमंडी के पास से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव सिवाह में 23 जुलाई की रात हुए फिरोज हत्याकांड में दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपी बॉबी उर्फ कछूआ ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वे सब धर्मेंद्र के कमरे पर बैठे शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर फिरोज ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। उसने झगड़ा करने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी झगड़े में उसके सिर पर कस्सी की मूंज मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी बॉबी उर्फ कछूआ को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने रविवार देर सायं अनाजमंडी मोड़ के पास से फिरोज हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव सिवाह निवासी संदीप व धर्मेंद्र के रूप में दी है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को गांव सिवाह में हुए फिरोज हत्याकांड मामले में दो दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हत्याकांड में शामिल गांव सिवाह निवासी संदीप और धर्मेंद्र को देर सायं अनाजमंडी के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें