फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गांजबड़ में घर के बाहर खड़े डंपर से चोरी कर ली थी दो बैट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

पानीपत। थाना सदर पुलिस ने गांव गांजबड़ से डंपर की बैट्री चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गांव गांजबड़ निवासी जयपाल ने शनिवार को थाना सदर पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने अपने घर के बाहर डंपर खड़ा किया था। सुबह देखा तो डंपर से दो बैट्री चोरी थीं। जयपाल ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी करने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने जयपाल की शिकायत के आधार पर गांजबड़ निवासी दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि डंपर से बैट्री चोरी करने के आरोप में गांव गांजबड़ निवासी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें