फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12716 संचखंड सुपरफास्ट ट्रेन से अंबाला से आगरा जा रहे दोनों युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांग कोच से दो यात्री दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर और रेल गाड़ियों में चेकिंग की। इस दौरान 12716 सचखंड सुपरफास्ट ट्रेन के विकलांग कोच से दो यात्रियों को दबोचा गया। इनका थाने ले जाकर चालान किया गया। आरपीएफ के एएसआई जयबीर सिंह ने बताया कि करनाल से सूचना मिली थी कि अंबाला रेलवे स्टेशन से चलती हुई ट्रेन में दो युवक विकलांग कोच में चढ़े हैं। इसके बाद आरपीएफ टीम को स्टेशन पर तैनात कर दिया गया। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर आई, टीम ने विकलांग कोच की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान विकलांग कोच से अंबाला के दो युवकों को पकड़ लिया गया। उनसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रेन में अंबाला से आगरा जाने के लिए बैठे थे। ट्रेन में सीट न मिलने पर वे विकलांग कोच में सवार हो गए। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें