आरोपी ने अपहरण कबूला, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर नहीं की कार्रवाई
फोटो 26
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
गांव नूरवाला की हरि सिंह कालोनी के छठी कक्षा में पढने वाले बच्चे के अपहरण के मामले में आरोपी पर कार्रवाई ना करने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए अपह्त बच्चे के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दी है। यहां लघु सचिवालय में पहुंचे सुनील कुमार पुत्र ओमपाल निवासी हरि सिंह कालोनी ने बताया कि उनका लड़का अंकित जो सरकारी स्कूल नूरवाला में छठी कक्षा में पड़ता है। जो 4 अक्तुबर को रोजाना की तरह स्कूल गया था पर वापस घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद सुनील ने अगले दिन थाना किला में मामला दर्ज करवा कर कालोनी के ही एक युवक पर शक जाहिर करते हुए मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी द्धारा उक्त युवक को थाना में बुलाकर पूछताछ करने की बजाय। पीड़ित पिता सुनील को ही धमकाया जाता है। सुनील ने बताया कि उसके साथ आए अन्य व्यक्तियों की मौजूदगी में उक्त आरोपी युवक ने बच्चे अंकित का अपहरण करने का अपराध थाना में कबूल किया था कि उसने अंकित का अपहरण कर उसे दिल्ली स्थित शकूर बस्ती में 50 हजार- रूपये बेच दिया है। सुनील का आरोप है कि थाना किला पुलिस अकिंत को बरामद करने में असफल रही। इसलिए आज पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह से गुहार लगाई की इस केस की जांच सीआईए से करवा कर हमारा बच्चा बरामद कराया जाए। इस अवसर पर राजेन्द्र,बालकिशन, रणधीर सिंह, राजकुमार, पिंकी,शकुंतला, शीला, बिन्नी व स्नेहलता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।