फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास दिलाकर सवा नो लाख रूपए की 9 भैसे लेकर फरार,मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ लाख से अधिक की भैंस खरीद कर नहीं किया भुगतान, दी धमकी
विज्ञापन

मतलौडा (ब्यूरो)। नौ लाख रुपये अधिक की भैंसें खरीदकर रकम नहीं चुकाने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पीड़ित को धमकी भी दी।
उरलाना निवासी दयानंद ने पुलिस को बताया कि वह कमीशन पर भैंस बेचने का काम करता है। काला निवासी डाहर और नफजगढ़, दिल्ली निवासी मनोज पिछले 6 महीने से भैंस खरीद ने गांव में आते थे। उनसे जान पहचान होने के बाद कई बार उनसे उधार में भैंसें खरीद कर ले गए और समय पर पैसे भी दे गए। इससे उसका उन पर विश्वास बढ़ता गया। मार्च माह के दौरान उसने गांव से परिचितों की 9 भैंस 9 लाख 22 हजार 500 रुपये में उधार में खरीद काला व मनोज को दे दी। एक महीने बाद उसने पैसे देने की बात कही थी। लेकिन दो माह बाद भी पैसे नहीं देने पर दयानंद ने फोन कर पैसे मांगे तो उन्होंने धमकी दी कि वह पानीपत के बदमाश हैं। अगर पैसे के लिए दोबारा से फोन किया तो उसे और उसके परिवार को गोली से उड़ा देंगे। बाद में पता लगा कि डाहर निवासी काला भी अपने परिवार सहित गांव छोड़ कर चला गया। पुलिस ने काला वासी डाहर व नफजगढ़ निवासी मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें