सेक्टर 25 में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव
पानीपत। सेक्टर 25 में अर्बन हेल्थ सेंटर के पास झाड़ियों में एक 40 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। खोखे पर चाय बनाने वाले अनिल शर्मा ने बताया कि यह महिला रविवार शाम को यहीं पर घूम रही थी। देखने में यह मंदबुद्घि प्रतीक हो रही थी। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।