फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने शिकायत पर कार्रवाई न करने पर थाने में निगला जहर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने शिकायत पर कार्रवाई न करने पर थाने में निगला जहर, गंभीर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई न करने पर भड़की एक महिला ने थाने के मुख्य गेट पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको गंभीरावस्था के चलते पीजीआई खानपुर दाखिल कराया गया है। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय रात को बिजली न होने की बात कहकर टालने का प्रयास किया। थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं थाना पुलिस ने महिला पर आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी छाजू निवासी सरोज अपने दो अन्य परिजनों के साथ मंगलवार सुबह समालखा थाना के बाहर पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता को पहले पानीपत तथा उसके खानपुर पीजीआई में रेफर कर दिया गया। महिला द्वारा थाने में जहर खाने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। डीएसपी नरेश अहलावत सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच। डीएसपी नरेंद्र अहलावत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सुल्तान, विक्की, रविंद्र, अनिल व देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें