बाइक की टक्कर से युवती घायल
समालखा। मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से एक युवती घायल हो गई। उसे इलाज के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस में दी शिकायत में पंकज निवासी किवाना ने बताया कि उसकी बहन अंजू पानीपत के एक अस्पताल से अपनी ड्यूटी करके समालखा पहुंची तो पुराने बस अड्डे के पास पुल के नीचे एक तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी।जिससे वह घायल हो गई।पंकज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।