लापता विवाहिता का ढाई माह में नहीं लगा कोई सुराग
पानीपत। गांव कुराड़ से एक बच्चे की मां ढाई माह से लापता है। जानकारी अनुसार जिला के गांव कुराड़ निवासी संजय पुत्र ओम प्रकाश की पत्नी शिवानी जो एक 4 वर्षीय पुत्र की मां है गत एक जनवरी को बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी उसके ससुराल वालों ने व उसके परिजनों ने हर संभावित स्थल पर तलाश की पर उसका कहीं पता नहीं चल पाया। हर जगह से थक कर पति संजय ने सनौली थाना में अपनी पत्नी शिवानी के लापता होने की शिकायत दर्ज करा उसकी तलाश कराए जाने की गुहार लगाई। अब करीब डाई माह बीतने को है परंतु पुलिस भी शिवानी का कहीं कोई सुराग नहीं लगा पाई है।