फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत से अहर जा रहे एक चुवक पर चार बदमाशों ने गाडी रूकवाकर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की गाड़ी रूकवाकर चार बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन

इसराना। पानीपत से अहर जा रहे अहर वासी राजेश की गाड़ी को परढ़ाना के पास पीछे से आ रही एक दूसरी गाड़ी ने ओवर टेक कर गाड़ी में सवार चार अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी से उतर कर राजेश की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। पीड़ित राजेश ने गाड़ी घुमा कर कर परढ़ाना में घुस कर जान बचाई। सूचित करने पर पुलिस ने राजेश वासी अहर की शिकायत पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजेश वासी अहर ने बताया कि मंगलवार वह अपनी गाड़ी से पानीपत से अपने गांव अहर आ रहा था। जब उसकी गाड़ी परढ़ाना से कुछ आगे पहुंची तभी पीछे से एक दूसरी गाड़ी ने उसकी गाड़ी को ओवर टेक कर गाड़ी रोका और चार युवकों ने उसकी गाड़ी पर अंधा धूंध फायरिंग शुरू कर दी। आनन फानन में उसने अपनी गाड़ी को वापस घुमा कर परढ़ाना गांव में घुस कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने राजेश कुमार वासी अहर की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें