फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच देखकर वापिस लोट रहे युवक की बस के नीचे आने से हुई मौत, बस चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्रिकेट मैच देखकर वापिस लोट रहे युवक की बस के नीचे आने से हुई मौत, बस चालक फरार
थर्मल गांव खुखराना वासी दीपक पुत्र रामजवारी उम्र 21 वर्ष की बस के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बुधवार को शांय के समय दीपक न्यू खुखराना के पास क्रिकेट मैच देखने आया था। जब वह मैच देखकर असंध रोड को पार कर रहा था तो पानीपत की तरफ से आ रही एक हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे कुचल दिया। जिसके कारण दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दीपक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार टंडन फिलिंग स्टेशन के पास गांव के कुछ युवक क्रिकेट का मैच खेल रहे थे। दीपक भी वंहा पर मैच देखने गया था। जब वह मैच देखकर वापस गांव खुखराना जा रहा था तो असंध रोड पार करते समय तो पानीपत की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। असंध नहर नाका इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें