फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरा गांव के सीमैन का मलेशिया के समुंद्र में मिला शव, परिजनों ने विदेश मंत्री से लगाई शव को भारत लाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरा गांव के सीमैन का मलेशिया के समुंद्र में मिला शव
विज्ञापन

परिजनों ने विदेश मंत्री से लगाई शव को भारत लाने की गुहार, परिजनों ने मंत्री कृष्ण लाल पंवार से भी मांगी मदद
27 अप्रैल को मलेशिया गया था युवक
पानीपत।
मूल रूप से शेरा व हाल अर्जुन नगर निवासी युवक सन्नी की 15 मई को मलेशिया में समुद्री जहाज पर ड्यूटी करते हुए संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। सन्नी की मौत का कारण जहाज से समुंद्र में गिरना बताया जा रहा हैं पर परिजनों को अभी मालूम नहीं है कि उनके बेटे की मौत कैसे हुई है। वहीं परिजनों को फेसबुक द्वारा पता चला कि 17 मई को सन्नी का शव समुद्र से मिल गया है। बेटे की अकस्मात मृत्यु पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मेल भेजकर सन्नी के शव को भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई है। वहीं हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी निरंतर विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं, ताकि सारी औपचारिकताओं को पूरी करके जल्द सन्नी के शव को भारत लाया जा सके।
इस बारे में मृतक सन्नी के पिता राजपाल, माता कमला देवी निवासी गांव शेरा निवासी व हाल निवासी अर्जुन नगर ने बताया कि उनका लड़का सन्नी 27 अप्रैल 2018 को कानूनी रूप से मलेशिया गया था। वहां पर 6 मई को एक कंपनी में ओर्डिनरी सीमैन के पद पर समुद्री जहाज पर लग गया था। मृतक के पिता व माता ने बताया कि 15 मई को मलेशिया में ही रहने वाले राजेश यादव के पिता बुरा यादव का फोन आया कि उनके लड़के सन्नी की समुद्री जहाज से गिरकर मौत हो गई है।
विज्ञापन

जबकि 15 मई की सुबह ही परिवार वालों की मृतक सन्नी से फोन पर बात हुई थी। वहीं वीरवार को उन्हें फेसबुक के माध्यम से पता चला कि सन्नी का शव समुद्र से खोज लिया गया है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की कोठी पर जाकर पीए से मिले तो उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। इसके अलावा मेल भेजकर भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मृतक सन्नी का शव जल्द भारत लाने की गुहार लगाई है। वहीं परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी स्वयं विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं ताकि सन्नी का शव जल्द ही भारत लाया जा सके। वहीं परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार के भाई रोहताश पंवार ने भी शुक्रवार को काबड़ी रोड, अर्जुन नगर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। ज्ञात हो कि सन्नी का बड़ा भाई और तीन बहने हैं। बड़े भाई और दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं एक बहन अभी अविवाहित हैं और सन्नी भी अविवाहित था। सन्नी का परिवार मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि मलेशिया में समुद्री जहाज से गिरकर सन्नी की मौत होने बारे परिजनों ने बताया है। युवक सन्नी के शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद करने की अपील की है ताकि सन्नी के शव को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके। इसके लिए वे स्वयं भी विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। पंवार ने कहा कि गांव शेरा उनका अपने हलके इसराना का गांव है और वे इस दु:ख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें