फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लूट के तीन आरोपित किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को किए गिरफ्तार
विज्ञापन

-कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की
पानीपत। शाहपुर गांव के पास हाईवे पर तीन भैंसों से भरी पिकअप गाड़ी गत दिनों लूट कर भागे तीनों आरोपियों को थाना इसराना पुलिस ने सोमवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट के आरोपियों नदीम पुत्र हुक्म सिंह निवासी गांव ढराना जिला सोनीपत, नरेंद्र उर्फ मोनू पुत्र दलबीर, रोहित उर्फ दीपक पुत्र सुरेंद्र निासी गांव शाहपुर जिला पानीपत को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपी इसके अलावा भी आपराधिक वारदातों में लिप्त रहे होंगे। थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत ने बताया कि तीनों आरोपितों ने 23 अप्रैल की रात शाहपुर गांव के पास हाईवे पर तीन भैंसों से भरी एक पिकअप लूटने की वारदात करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इसराना थाना पुलिस ने 24 अप्रैल अरशद निवासी गंगेरू, जिला शामली, उत्तर प्रदेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर स्नेचिंग के आरोप में केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 24 अप्रैल को गां परढाना के पास खेतों में तीनों भैंस लावारिस हालत में चरती हुई बरामद की थी। जबकि 26 अप्रैल को परढाना रोड पर रेलवे फाटक के पास से लावारिस हालत में खड़ी पिकअप को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें