फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहंस गांव में डयूटी मजिस्ट्रेट को साथ ले जाकर कार्रवाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा दो करोड़ का लोन न चुकाने पर डेयरी सील
विज्ञापन

समालखा। यूको बैंक का करीब सवा दो करोड़ रुपये का लोन न चुकाने पर वीरवार को करहंस गांव में एक डेयरी फार्म को सील कर दिया गया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अनिल कौशिक और पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार किसान डेयरी फार्म हाउस करहंस के दो संचालकों ने 2014 में करीब सवा दो करोड़ रुपये का लोन यूको बैंक से लिया था। कुछ किस्त जमा करवाने के बाद उन्होंने लोन की किस्तें देनी बंद कर दी। इसके लिए कई बार उन्हें नोटिस भी दिया गया, लेकिन उन्होंने लोन नहीं चुकाया जिसके बाद बैंक द्वारा उनको डिफाल्टर घोषित कर दिया गया। इसी सिलसिले में वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कौशिक की मौजूदगी में बैंक के मुख्य प्रबंधक महेश कुमार व मेजर सिंह पुलिस बल के साथ किसान डेयरी फार्म पर पहुंचे और मौके पर फार्म हाउस के संचालकों को बुलाया। इसके बाद उनकी मौजूदगी में फार्म हाउस को सील कर दिया। बैंक के मुख्य प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद भी लोन नहीं चुकाया गया था। जिसके चलते कार्रवाई करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें