फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड व भापरा रोड पर दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दिए बयान में गुलाब निवासी भापरा ने बताया कि वह सुबह की सैर के लिए घर से निकला था। लघु सचिवालय के पास उसने रोड पर एक व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में मिला। उसने उसको जांचा तो वह मृत था। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हुई है। वहीं दूसरे हादसे में ट्राले की टक्कर लगने से कार पलट गई। जिससे तीन लोग जख्मी हो गए। अखिलेश निवसी बुराड़ी दिल्ली ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। शनिवार को वह दो लोगों को दिल्ली से चंडीगढ़ छोड़ने जा रहा था। गांव करहंस के पास ट्राले ने कार को टक्कर मार दी जिससे वह पलट गई। हादसे में उसके सहित दोनों सवारियां जख्मी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें