अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
पानीपत। जीटी रोड पर बड़ौली चौक के नजदीक एक ट्रक चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक ट्रक को एक तरफ खड़ा कर दूसरी तरफ स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। नरेश निवासी गढ़ गंगा यूपी ट्रक में अपने क्लीनर के साथ दिल्ली से पंजाब गत्ता लेकर जा रहा था। वह वीरवार सुबह बड़ौली के नजदीक ट्रक खड़ा कर जीटी रोड पार कर दूसरी तरफ स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। इसी समय एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। ट्रक का क्लीनर पहुंचा तो नरेंद्र ने दम तोड़ दिया था। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन गढ़ गंगा से पानीपत से पहुंचे। थाना सदर पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।