फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर टकराए चार वाहन, एक की मौत, पुलिसकर्मियों सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा जीटी रोड पर गांव करहंस के रजवाहे के पास मंगलवार देर रात चार वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमें एक पुलिस जिप्सी भी थी। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के परखचे उड़ गए और उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोड पर पूछताछ कर रहे दो पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को समालखा तथा पानीपत के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब तीन बजे गांव करहंस के पास जीटी रोड की दिल्ली लेन पर पर खरबूजे से भरा कैंटर का टायर ब्रस्ट हो गया और वह रोड पर रुक गया। इसी दौरान एक पिकअप भी पीछे आकर रुक गई। वहां से गश्त पर जा रहे पुलिसकर्मी कैंटर चालक से पूछताछ कर रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए और वह आगे खड़े कैंटर से जा टकराई जबकि कैंटर पुलिस जिप्सी से टकरा गया। हादसे में पिकअप सवार सोनू निवासी कटसेरा, रोहतक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार अन्य घायल हो गए। वहीं कैंटर चालक से पूछताछ कर रहे एएसआई फतेह सिंह, एचसी जगमोहन में हादसे की चपेट में आए गए । हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सभी घायलों को समालखा तथा पानीपत के अस्पताल में पुलिस द्वारा करवाया गया।
जांचकर्मी कुलदीप ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है जबकि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें