फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने पर सरपंच ने पूर्व सरपंच पर कराया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने का पूर्व सरपंच पर केस दर्ज
विज्ञापन

इसराना। मांडी गांव की सरपंच ज्योति ने इसराना पुलिस में शिकायत देकर गांव के पूर्व सरपंच सहित तीन के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने, गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। पुलिस ने सरपंच ज्योति की शिकायत पर मांडी गांव के पूर्व सरपंच समेत तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मामले को पूर्व सरपंच सुखबीर द्वारा मौजूदा सरपंच ज्योति पर कुछ दिन पूर्व विकास के कार्यों में धांधली के लगाए आरोपों की शिकायत सीएम विंडो व मांगी गई आटीआई से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। मांड़ी की सरपंच ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव मांड़ी की मौजूदा सरपंच है। गांव में गली निर्माण का कार्य करवा रही है। गांव का पूर्व सरपंच सुखबीर गली व नाली निर्माण में बाधा डाल रहा है। सरपंच ज्योति ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच अपने दो परिजनों के साथ उनके घर आया व नाली निर्माण का कार्य बंद करने के लिए कहने लगा। जब उन्होनें उनकी बात नहीं मानी तभी पूर्व सरपंच ने साथ आए दोनों युवकों के साथ मिल कर घर में घुस कर लाठी डंडों से उसके ससुर धर्मबीर व जेठ बबलु हमला कर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए घर के बाहर खड़ी बाइक पर भी तोड़ फोड़ की। पुलिस ने सरपंच ज्योति की शिकायत पर पूर्व सरपंच सुखबीर समेत दो अन्य युवकों पर घर में घुस कर मारपीट करने, तोड़ फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। उधर पूर्व सरपंच सुखबीर पक्ष का कहना है कि आरोप निराधार है। उन्होंने ग्राम पंचायत कार्य में धांधली की शिकायत सीएम विंडो में करने के साथ आरटीआई भी लगाई हुई है। इसी वजह से आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें