हाथ धोते समय मूंगफली विक्रेता और कर्मी को पीटा
थर्मल । गांव शोदापुर में देर रात करीब 10 बजे अज्ञात युवकों ने नलकूप पर हाथ धो रहे नबी मोहम्मद व उसके नौकर विशाल की लाठी-डंडो से पीट दिया। पीड़ित इतने भयभीत है कि उन्होंने इसकी अब तक पुलिस को शिकायत नहीं दी। परिजन शादाब ने बताया कि वो यूपी के जिला एटा से हर साल सर्दी की मौसम में असंध रोड पर गांव शोदापुर के पास फड़ी लगाकर मूगंफली व गजक बेचनें का काम करते है। रात को उसका पिता नबीमुहम्मद व नौकर दुकान बंद कर नलकूप पर हाथ धो रहे थे। अज्ञात पांच के करीब युवक आए और मारपीट कर भाग गए। जब शोर सुनकर वो आया तो देखा कि उसका पिता व नौकर दोनों को सिर से खून बह रहा है। वह दोनों को तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल में ले गया। उसने रात को ही गांव के सरपंच को भी जानकारी दे दी थी। पीडित ने बताया कि युवक गांव शोदापुर के ही है और दबंग है इसी कारण डर के मारे उन्होंने अभी तक शिकायत नही दी।