फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने तीनों वाहनों को खनन विभाग को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना से रेत तस्करी करते दो जेसीबी मशीन और एक डंपर किए जब्त
विज्ञापन

फोटो-23 व 24
सनौली। सनौली थाना पुलिस ने यमुना नदी के अंदर रेत तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सनौली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने पुलिस टीम सहित रेत से दो जेसीबी मशीन और एक डंपर को जब्त किया है। पुलिस ने पकड़े गए रेत तस्करों के तीनों वाहनों को इंपाउंड कर माइनिंग विभाग की टीम को बुलाकर माइनिंग के तहत कार्रवाई की। पुलिस को यमुना क्षेत्र में देखते हुए रेत तस्करों में भगदड़ मच गई। एसएचओ सुमित कुमार ने बताया कि यमुना नदी से सटे गांवों में रेत तस्करी की रोकथाम के लिए स्पेशल अभियान चलाया गया है। पुलिस टीम ने यमुना नदी के अंदर से रेत भरकर गांव नगला-आर की और आ रहे दो जेसीबी मशीन और एक रेत से भरे डंपर को पकड़ा है। वहीं रेत से भरा डंपर यमुना नदी से भरकर नगला की और ले जाते पकड़ा है। सभी रेत तस्कर वाहनों से छोड़कर मौके से भाग निकले। पकड़े गए रेत से भरे दो जेसीबी मशीनें और एक डंपर को इंपाउंड कर माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें