फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चारों आरोपियों को रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस चोरी के तीनों आरोपी अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के सदस्य, एक पंजाब पुलिस का भगोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
भैंसे चुराकर कैंटर से यूपी ले जाने के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने रिमांड के दौरान कई खुलासे किए हैं। आरोपियों ने माना कि वे अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के सदस्य हैं। एक आरोपी उस्मान 2014 से पंजाब पुलिस का भगोड़ा था। उस्मान हरियाणा, पंजाब और यूपी में कई केसों में वांछित है। हरियाणा-पंजाब के दो जिलों की पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के प्रयास में है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों से चोरी के कैंटर से चोरी की पांच भैंसें और एक कटड़ी बरामद की गई थी। तीनों चार दिन के रिमांड पर लिए गए। आरोपी उस्मान उर्फ सोहना निवासी कैराना, गुल्लू निवासी झिंझाना व इरशाद निवासी मुज्जफरनगर हैं। पूछताछ में उन्होंने अपने एक अन्य साथी के बारे में भी बताया जो फरार है। वे पिन्जौरखरा गांव से रमेश की एक भैंस और कटड़ी, कृष्ण की दो भैंसें और पास के ही दूसरे गांव के पशुपालक के यहां से दो टैग लगी भैंसें चोरी कर लाए थे। जींद से चुराए कैंटर में लोड कर वे पशुओं को यूपी ले जाने की फिराक में थे। लेकिन उससे पहले ही समालखा पुलिस के हत्त्थे चढ़ गए। एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


कई राज्यों में फैला है गिरोह का जाल
जांच अधिकारी ने बताया कि रिमांड के दौरान उक्त आरोपियों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ हरियाण, यूपी, पंजाब में अंतरराज्यीय गिरोह चलाते थे। इनके कुछ साथी संगरूर की सीआईए ने पकड़े थे। पुलिस ने उन्हें छह भैंसें चोरी करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इनमें से एक आरोपी उस्मान 2014 से दो मामलों में पंजाब पुलिस का भगोड़ा था। पुलिस उसका सरगर्मी से तलाश कर रही थी। जालंधर के नूरमहल में मनवीर और कुलवीर की छह भैंसें चोरी कर ले जा रहे थे। लेेकिन नाकाबंदी देख भैंसे छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

हरियाणा- पंजाब के चार जिलों की पुलिस प्रोडक्शन वारंट के इंतजार में
तीनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए हरियाणा व पंजाब के चार जिलों की पुलिस इंतजार में है। इनमें जालंधर, संगरूर, भिवानी और जींद की पुलिस शामिल हैं। शनिवार को भिवानी, जींद और जालंधर पुलिस समालखा थाना पहुंची थी। उन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत करवाया। जालधंर पुलिस के एएसआई अवतार सिंह का कहना है कि जालंधर और संगरूर में आरोपियों पर कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें