फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ कर सौंपा पुलिस को

विज्ञापन
विज्ञापन
घर लौट रहे युवक पर किया हमला
विज्ञापन

पानीपत/थर्मल। आसन कलां निवासी सुनील कुमार पर शुक्रवार की रात को बस में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान पहले ही बस में घात लगाकर बैठे गांव बाल जाटान के छोटू, दीपक नैन, भालू राठी, मोहित, कपिल, विकास, जितेंद्र, अनिल, अभिमंयु ने उस पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और उसी बस में बैठे उसके गांव के ही दो ग्रामीण अजीत व रितेश ने उसको बचा लिया। उसके तुरंत उसने अपने गांव में फोन कर दिया और जिसके बाद ग्रामीण गांव के बस स्टैंड पर पहुंच गए। ग्रामीण ने हमला करने वाले युवकों को पकड़ लिया और उनके पास से तेजधार हथियार बरामद किए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थर्मल चौकी पुलिस को दी और सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को किसी काम से खुखराना में आया था और रात के समय वह बस सवार में होकर अपने गांव की ओर जा रहा था, इसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर जान लेवा हमला कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें