फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बिंझौल चौक स्थित धागा की एक मिल में हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ों की गांठ के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत
विज्ञापन

पानीपत। बिंझौल चौक स्थित धागा की एक मिल में ट्राली को अनलोड करते समय कपड़ों की गांठ के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। वह करीब सात साल से मिल में काम करता था। आठ मरला चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। निजामुद्दीन (60) निवासी गया बिहार, हाल निवासी बिंझौल मोड़ महराना नजदीक ही एक धागा मिल में सात साल से काम करता था। वह बुधवार को काम पर आया हुआ था। धागा मिल में एक ट्राली को अपलोड करने लगे। इसी समय एक गांठ आकर निजामुद्दीन के ऊपर गिर गई। वह गांठ के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मिल प्रबंधन उसको शहर के एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां से उसको रेफर कर दिया। वे उसको लेकर खानपुर पीजीआई जा रहे थे। उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आठ मरला चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें