देहरा गांव में युवक पर किया हमला
समालखा। गांव देहरा निवासी एक व्यक्ति ने कार सवार चार अज्ञात लोगों पर हमला कर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में देहरा निवासी सोमदत्त उर्फ सोनू ने बताया कि वह रात को गांव के ही अड्डे के पास से जा रहा था। इसी दौरान कार सवार चार अज्ञात लोगों ने उसे और उसके साथी को रोक लिया और लाठी-डंडों, पंच से हमला कर दिया। मौके से फरार होते हुए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।