फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शोरूम में घुसकर की तोड़फोड़, बाइक ले हुए फरार
विज्ञापन

समालखा। सर्विस लेन के साथ जौरासी मोड़ के पास स्थित बाइक एजेंसी के संचालक ने कुछ युवकों पर शोरूम में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी संचालक पंकज ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को दुर्गा कॉलोनी निवासी अरूण, रविन्द्र व कालीरामन मोहल्ला निवासी सुनील शोरूम पर आए और हरिद्वार जाने के लिए गाड़ी मांगने लगे। लेकिन उसने मना किया तो तीनों वहां पर रखे हुए काउंटर को तोड़ दिया तथा एक ग्राहक की मरम्मत के लिए आई बाइक लेकर फरार हो गए। जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। थाना समालखा से जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें