फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ कारवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर लेकर गायब हुआ युवक, केस दर्ज
विज्ञापन

समालखा। पानीपत निवासी इंतयाज मोहम्मद ने पानीपत के ही रहने वाले एक अन्य व्यक्ति पर कैंटर लेकर गायब होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में इंतयाज मोहम्मद निवासी बेतिया बिहार हाल वासी पानीपत ने बताया कि वह पानीपत निवासी मनोज के कैंटर पर चालक है। तीन जून को वह पानीपत से समालखा आ रहा था। रास्ते में उसके पहचान का प्रदीप निवासी सिवाह हाल निवासी पानीपत मिल गया। इसके साथ वह चुलकाना रोड स्थित एक दुकान पर पहुंचा। वह दुकान में जाने लगा। इस दौरान प्रदीप ने वाहन मोड़कर वापस लाने की बात कही। इसके बाद वह बहुत देर तक नहीं लौटा। इसके बाद उसने अपने मालिक मनोज और पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें