विवाहिता सुसाइड मामले में ससुरालियों पर केस दर्ज
-पुलिस ने पति समेत छह सुसराल वालों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
पानीपत। थाना समालखा पुलिस ने परमानंद पुत्र सूरत सिंह निवासी गांव चिडाना जिला सोनीपत की शिकायत पर रविवार को पति पवन, सुसर श्रीराम, सास शीला, देवर संतराम, बिंदर, जयपाल निवासी गांव किवाना जिला पानीपत के खिलाफ मीना को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि करीब 11 साल पहले मीना का विवाह पवन के साथ हुआ था। पवन व उसके परिजन दहेज के लिए मीना के साथ मारपीट करते थे। सुसराल वालों से परेशान होकर मीना ने शनिवार को जहर खा कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।