चोरों ने समेटा लाखों का सामान
- सोने का बिस्कुट, 1 चांदी का नोट, 7 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए ।
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। चोरों ने गांव धनसौली में एक घर से चांदी, सोने के जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक के बयान पर सनौली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव धनसौली निवासी नंदलाल पुत्र कन्हैयालाल अपने परिवार के साथ रात को 11 बजे मकान के मेन गेट का ताला लगा अपने परिवार के साथ सो गए। सुबह करीब 6 बजे उठ कर देखा कि पास वाले कमरे का सामान बिखरा पड़ा है और संदूक का कुंडा टूटा पड़ा है। चोर संदूक में रखे 28 सूट, 4 चांदी के सिक्के, 4 हजार रुपये नगदी और उसके पास वाले कमरे में रखी अलमारी से आईपीसी सोने का बिस्कुट, 1 चांदी का नोट, 7 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गया हैं। शिकायत पर सनौली थाना एएसआई जांच अधिकारी सतीस कुमार ने अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।