फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने का झांसा देकर 18 लाख ठगे, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने का झांसा देकर 18 लाख ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
थाना सिटी पुलिस ने जमीन बिक्री का झांसा देकर 18 लाख रुपये ठगने के आरोप में पांच लोगों पर मंगलवार को केस दर्ज किया है।
बलविंद्र निवासी गांव सोली कलां जिला यमुनानगर ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने सतीश व नानू निवासी हुडा सेक्टर-18, शेरा निवासी गांव मलिकपुर जिला करनाल, सेवाराम निवासी यमुनानगर व वीरेंद्र तिवारी के खिलाफ 18 लाख रुपये की नकदी ठगने, धोखाधड़ी करने व आपराधिक षड़यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बलविंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उसे जमीन की खरीद कराने के लिए 18 लाख रुपये की अग्रिम राशि ली थी। लेकिन लंबा समय बीत जाने पर न तो जमीन खरीदवाई और न ही उनकी नकदी वापस की। जांच अधिकारी एएसआई दिनेश ने बताया कि जमीन की खरीद फिरोख्त में धोखाधड़ी के मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें