फैक्ट्री से नकदी और सामान चोरी
पानीपत। सेक्टर-11 निवासी एक व्यक्ति ने गणेश नगर स्थित फैक्ट्री से हजारों रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दी है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-11 निवासी देसराज ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात को फैक्ट्री बंद करके घर चला गया था। रविवार को फैक्ट्री में पहुंचा तो फैक्ट्री में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने फैक्ट्री में घुसकर 24 हजार 500 रुपये की नकदी, एक एलईडी व एक लैपटॉप चोरी कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि गणेश नगर स्थित फैक्ट्री से नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।