फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस पर कारवाई न करने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन बीत जाने पर भी नहीं लगा पूजा का सुराग
विज्ञापन

थर्मल। गांव सुताना निवासी पूजा का चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जिसके चलते परिजनों में रोष बना हुआ है। वहीं पुलिस ने पूजा के मौसेरे भाई विकास की शिकायत पर गांव पिचौलिया निवासी संदीप व अन्य छह युवकों पर अपहरण व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वे इस बारे में दो बार संदीप के घर दबिश दे चुकी है। बता दें कि सुताना निवासी पूजा ने छह माह पहले पिचौलिया निवासी संदीप से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में दोनों के बीच दहेज को लेकर विवाद हो गया था। उसी मामले को चलते सोमवार को पानीपत कोर्ट में तारीख थी। कोर्ट पहुंचने से पहले ही संदीप ने हथियार बंद साथियों के साथ मिलकर ऊंटला के पास से अपहरण कर लिया था। थाना मतलौडा प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस दो बार संदीप के घर दबिश दे चुकी है। अब उसके अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें