फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता रोक कर धारदार हथियार से किया हमला, 20 हजार, मोबाइल फोन व बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ता रोक कर धारदार हथियार से किया हमला, 20 हजार, मोबाइल फोन व बाइक लूटी
विज्ञापन


पानीपत। नूरवाला निवासी प्रदीप पुत्र ब्रहमानंद ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे वो अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वो नूरवाला चौक पहुंचा, तो वहां अंधेरे में कुछ युवक खड़े थे। जिन्होंने आवाज देकर उसने रूकने को बोला। प्रदीप ने उन्हें जानकार समझकर बाइक रोकी, तो उसी दौरान वहां 4 बदमाश आ गए। जिन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। एक बदमाश ने प्रदीप के हाथ पकड़ लिए तो दूसरे बदमाश ने गले में रस्सी डाल कर उसका गला दबाया। इसी बीच एक बदमाश ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वो खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर कर घायल हो गया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की वारदात को अंजाम देकर उसकी जेब से 20 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। साथ ही बदमाश उसकी बाइक भी लूट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें