फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य कॉलेज के प्रो.सुश्रुत आर्य पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य कॉलेज के प्रो.सुश्रुत आर्य पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। थाना सिटी पुलिस ने लंबे समय चली जांच के बाद आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला निवासी सुखदेव नगर, पानीपत की शिकायत पर मंगलवार को आर्य कॉलेज के प्रो.डॉ सुश्रुत आर्य पर मारपीट करने, हत्या की धमकी देने अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि आर्य कॉलेज प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, प्राचार्य व टीचरों के बीच काफी समय तक विवाद चला था। कॉलेज कार्य समिति व प्राचार्य की कार्यप्रणाली के खिलाफ दो प्रोफेसरों ने जहां कॉलेज परिसर में आंदोलन किया। वहीं लघु सचिवालय के सामने आमरण अनशन भी किया था। हालांकि इस विवाह में सभी पक्षों के बीच फैसला हो गया था। जबकि सिंगला ने प्रो.सुश्रुत आर्य पर उनके प्रतिष्ठान में आने, अपशब्द कहने, मारपीट करने व हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया था। वहीं इस मामले में आरोपित पर कार्यवाही की मांग को लेकर शहर के गणमान्य नागरिक विरेंद्र सिंगला के समर्थन में एसपी से भी मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें