फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशी के दौरान मादक पदार्थ तस्कर से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्कर से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद
विज्ञापन

पानीपत। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने काबड़ी रोड से एक युवक के पास से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना पर पकड़ा था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एएसआई वजीर सिंह ने बताया कि वे हवलदार सुनील के साथ काबड़ी रोड पर गश्त कर रहे थे। उनको गुप्त रूप से सूचना मिली कि एक युवक सेक्टर 6 से हरी नगर की ओर मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। उन्होंने नाकाबंदी कर काबड़ी रोड पर उस बाइक सवार को पकड़ लिया। उसकी पहचान अनिल पुत्र सुल्तान निवासी खोतपूरा के रूप में हुई। उसके पास एक काले रंग की पॉलीथिन थी। उसकी तलाशी लेने पर उसे गांजा पत्ती मिली। तोलने पर उसका वजन एक किलो 900 ग्राम मिला। आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें