थर्मल। क्षेत्र के गांव ऊंटला के पास एक ट्रक और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिस कारण दोनों वाहन पलट गए वहीं उसी दौरान पीछे से आ रही निजी परिवहन की बस संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गई। बस में सवार आठ लोग घायल हो गए। जिनकी एक निजी अस्पताल में पट्टी करवाकर छुट्टी दे दी गई। बस पलटने के कारण असंध रोड पर कुछ देर जाम लगा रहा। थर्मल पुलिस चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार जींद के उचाना से ड्राइवर रामलाल आटा लेकर पानीपत जा रहा था। वहीं एक ट्रक मतलौडा की तरफ जा रहा था। ट्रक और कैंटर की टक्कर होते ही तीनों का संतुलन बिगड़ गया। तीनों सड़क किनारे गड्डों में पलट गए। थर्मल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को कब्जे को लिया। चौकी इंचार्ज थर्मल वेद प्रकाश ने बताया कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।