फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नांगलखेड़ी के बस स्टैंड के पास जीटी रोड पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव नांगलखेड़ी के बस स्टैंड के पास जीटी रोड पर टैंकर की चपेट में आने से 29 वर्षीय पदम निवासी नेपाल हाल निवासी हुडा सेक्टर-25-पार्ट-टू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद पदम के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पदम का शव उसके परिजनों के सौंप दिया और मृतक के भाई नीम बहादुर की शिकायत पर टैंकर के अज्ञात चालक के खिलाफ गैरइरादन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले टैंकर का नंबर ट्रेस हो गया है। अब जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें