जहर के दुष्प्रभाव से किसान की मौत
पानीपत। गांव सिवाह में किसान सूबे सिंह को चिंताजनक हालत में शुक्रवार को गांव के पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मेडिकल जांच में पता चला कि 60 वर्षीय सूबे सिंह के शरीर पर जहर का दुष्प्रभाव है। अस्पताल प्रशासन से सूचना पाकर थाना चांदनी बाग पुलिस अस्पताल पहुंच गई, वहीं डॉक्टरों के कड़े प्रयास के बाद भी सूबे सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद सूबे सिंह के शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने सूबे सिंह के परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही कर जहां पोस्टमार्टम के बाद सूबे सिंह का शव उसके परिजनों को सौंप दिया, वहीं किसान की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है।