शराब से लदा ट्रक पकड़ा, चालक फरार
पानीपत। पुलिस की सीआईए-टू ने की बरसत रोड पर अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा है। ट्रक में अंग्रेजी शराब की 160 पेटियां करीब 1920 बोतलें लदी हुई थी। वहीं पुलिस को घेरा बंदी करते देख अंधेरे का फायदा उठा कर आरोपित ट्रक चालक अपने वाहन को सडक पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस की जांच में पता चला कि ट्रक में शराब का लदान कर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। जबकि ट्रक पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी निकली। पुलिस ने ट्रक व इसमें बरामद शराब को केस की जांच के लिए जब्त कर लिया है। वहीं सीआईए में नियुक्त हैड कांस्टेबल अनिल कुमार की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने ट्रक संख्या यूके 07 सीबी 0091 के अज्ञात चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 336, 420, 61-1-14 एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है। वहीं इस केस की जांच कर रहे एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अवैध शराब के इस केस की गहन जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस ट्रक के मालिक व इसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी और शराब की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार करेगी।