एटीएम कार्ड चालू करने के बहाने निकाले 29 हजार
पानीपत। ईना जिंदल पत्नी संदीप जिंदल निवासी अग्रवाल कॉलोनी ने किशनपुरा पुलिस में एटीएम कार्ड चालू करने के बहाने हुई धो ाधड़ी कर 29 हजार रुपए निकालने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि बीती 5 मई को उसके पास एक फोन आया कि उनका डेबिट कार्ड बंद होने वाला है। कार्ड चालू करने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस आया है। जब महिला ने वो एसएमएस पर आया कोर्ड बताया तो, तुरंत ही उसके खाते से पैसे निकल गए।